भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ देखने के लिए पूरा सिनेमा हॉल बुक किया है। उन्होंने पत्नी, दोस्तों और भारतीय टीम के उन खिलाड़ियों व सपोर्ट-स्टाफ को फिल्म देखने के लिए बुलाया जिन्हें तमिल आती है। बकौल सैमसन, वह रजनीकांत की फिल्में पसंद करते हैं और उनकी अगली फिल्म का हमेशा इंतज़ार करते हैं।