सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ दर्ज हुआ केस, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ ट्रेंस पासिंग का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने मंगलवार को गेट फांदकर जंतर-मंतर में प्रवेश किया जिसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया था। जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई किया जा चुका है।