सुज़लॉन एनर्जी के शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट, दिसंबर तिमाही में 91% बढ़ा मुनाफा
सुज़लॉन एनर्जी के शेयरों में बुधवार को 5% का अपर सर्किट लगा और बीएसई पर कंपनी के शेयर ₹52.76 पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में उछाल उसके सालाना आधार पर दिसंबर तिमाही में मुनाफे और रेवेन्यू में 91% के बढ़ोतरी के बाद आया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹387 करोड़ और रेवेन्यू ₹2,969 करोड़ पहुंच गया।