दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पूर्व पत्नी व अभिनेत्री करिश्मा कपूर द्वारा उनकी ₹30,000 करोड़ की संपत्ति में हिस्सा मांगने की खबरें आने के बाद अभिनेत्री के करीबी सूत्रों ने इन दावों को खारिज कर दिया है। एक बयान में कहा गया है, "उनका (करिश्मा का) किसी भी विरासत या संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है...बच्चे ही असली उत्तराधिकारी हैं।"