संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने ननद मंधिरा के खिलाफ ठोका मानहानि का मुकदमा
दिवंगत बिलियनेयर संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने अपनी ननद मंधिरा के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने मंधिरा पर सोशल मीडिया और साक्षात्कारों के ज़रिए उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगाया है। प्रिया अब 21 जनवरी को सबूत रिकॉर्ड कराने के लिए कोर्ट में पेश होंगी।