ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अभिनेता संजय दत्त उनके लिए बहुत पज़ेसिव व प्रोटेक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि संजय दत्त के घर में उन्हें शॉर्ट्स या वेस्टर्न कपड़े पहनने की इजाज़त नहीं है इसलिए वह सलवार-कमीज़ पहनकर जाती हैं। अमीषा ने कहा, "संजू कहते हैं कि तुम इस इंडस्ट्री के लिए बहुत मासूम हो।"