संजय दत्त ने 'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती' बयान पर जारी किया स्पष्टीकरण
अभिनेता संजय दत्त ने 'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती' बयान पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है, "मेरा इरादा कभी भी किसी व्यक्ति/समुदाय/संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाने, उन्हें आहत करने या उनका अपमान करने का नहीं था।" उन्होंने कहा, "मेरी टिप्पणियां एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं...जिसका उद्देश्य हास्यपूर्ण संवाद करना था।"