संजय दत्त ने RSS का वीडियो किया शेयर; कांग्रेस नेता ने कहा- 'नायक नहीं नालायक है तू'

ऐक्टर संजय दत्त ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर X पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी और कहा कि संघ हमेशा देश के साथ खड़ा रहा है। इसपर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "नायक नहीं, खलनायक है तू, अपने पिता का नालायक है तू!"