inshorts

संजय दत्त ने मुंबई में लॉन्च किया अपना रेस्टोरेंट, ग्रैंड पार्टी में पत्नी संग पहुंचे

ऐक्टर संजय दत्त ने मुंबई में अपना रेस्टोरेंट लॉन्च किया है जिसका नाम 'सोलेयर रेस्टोरेंट' है। संजय दत्त ने रेस्टोरेंट लॉन्च को लेकर एक ग्रैंड पार्टी भी रखी जिसमें वह अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ नज़र आए। यह रेस्टोरेंट मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में स्थित है और इसे खासतौर पर लग्ज़री डाइनिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है।