'सब स्क्रिप्टेड था', संजय दत्त ने 'शेखर टुनाइट' में की गई टिप्पणी पर जारी किया वीडियो
संजय दत्त ने वीडियो जारी कर कहा है कि 'शेखर टुनाइट शो' में कही गई बातें स्क्रिप्टेड सेगमेंट का हिस्सा थीं, उनके व्यक्तिगत विचार नहीं थे। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी की भावनाएं आहत करना उनका उद्देश्य नहीं था। दरअसल, संजय ने कहा था कि अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती।