मुंबई में छठ पूजा विवाद के बीच शिवसेना (शिंदे गुट) नेता संजय निरुपम ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को जुहू चौपाटी आकर छठ पूजा देखने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि छठ कोई विदेशी पूजा नहीं बल्कि संस्कृति और आस्था का पर्व है। मनसे ने बीचों पर छठ की अनुमति रद्द करने की मांग की है।