inshorts

संजय लीला भंसाली की 'लव ऐंड वॉर' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक हुआ लीक

फिल्म 'लव ऐंड वॉर' के सेट से अभिनेत्री आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक की तस्वीर लीक हो गई है। तस्वीरों पर एक यूज़र ने लिखा, "मैं इस लुक के लिए सुपर एक्साइटेड हूं।" दूसरे ने लिखा, "खूबसूरती और डॉमिनेंस दोनों एक साथ।" गौरतलब है, संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में ऐक्टर रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी नज़र आएंगे।