'आप' सांसद संजय सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'कठमुल्लापन' वाले बयान को लेकर X पर कहा, "योगी जी ने 4 मिनट 28 सेकंड के उर्दू के खिलाफ दिए अपने भाषण में 9 उर्दू के शब्द बोले।" उन्होंने कहा, "उन्होंने भाषण में 'तबके', 'पायदान', 'अगर', 'बात', 'बच्चों', 'आदी', 'सरकार', 'अंदर' और 'दुनिया' जैसे उर्दू शब्दों का इस्तेमाल किया।"