सीट जो जिता सके, उसे मिलेगी: अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में कहा कि 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे में जो पार्टी जिस सीट पर जीतने की स्थिति में होगी, उसे वही सीट मिलेगी। कांग्रेस ने पहले ही अपनी पसंदीदा सीटों की सूची सपा को सौंप दी है।