स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहीं ऐक्ट्रेस नफीसा अली ने शेयर किया बाल्ड लुक; कहा- पॉजिटिव पावर

स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहीं ऐक्ट्रेस नफीसा अली ने इंस्टाग्राम पर अपने बाल्ड लुक की तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "मेरी बेस्ट फ्रेंड के साथ पॉज़िटिव पावर।" 68 वर्षीय नफीसा अली की कीमोथेरेपी शुरू हो चुकी है जिसके चलते उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया है। गौरतलब है कि 2018 में उन्हें पहली बार कैंसर का पता चला था।