inshorts

'कोई भी नेता सीट बंटवारे पर टिप्पणी न करे', कांग्रेस नेताओं की बयानबाज़ी पर हाईकमान

रिपोर्ट के अनुसार, यूपी 2027 चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे पर पार्टी नेताओं की बयानबाजी के बाद कांग्रेस हाईकमान ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। किसी भी नेता को सीट बंटवारे पर टिप्पणी करने से मना किया गया है। इससे पहले सांसद इमरान मसूद और राजेंद्र पाल गौतम ने सपा की सीट घोषणा पर नाराजगी जताई थी।