प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2016 में देश में शुरू किए गए स्टार्टअप इंडिया के एक दशक में दिसंबर-2025 तक DPIIT-मान्यता प्राप्त 2.1 लाख स्टार्टअप शुरू हुए हैं। गौरतलब है कि इनमें करीब 50% स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 शहरों से उभरे हैं जो उद्यमिता के विकेंद्रीकरण को दर्शाता है। वहीं, इस दौरान यूनिकॉर्न की संख्या 120 तक पहुंच गई है।