बिहार का नाम चारा नगर रख दें! लालू प्रसाद यादव के बयान पर भड़की JDU

नीतीश कुमार के नाम पर सेतु का नामकरण होने पर लालू प्रसाद यादव की आपत्ति के बाद जेडीयू राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू जी के हिसाब से तो बिहार का नाम 'चारा नगर' या 'अलकतरा घोटाला राज्य' रख देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश जी ने जर्जर बिहार को संवारा है।