एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोते समय कुछ लोगों के मुंह से लार गिरने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें सोने की पोज़िशन, बंद नाक, ऐसिडिटी व गैस, मुंह की बीमारियां और दवाएं शामिल हैं। इसके लिए जानकार सोने का तरीका बदलने, ऐसिडिटी की स्थिति में हल्का-सुपाच्य भोजन करने और समस्या बार-बार होने पर डॉक्टर से मिलने की सलाह देते हैं।