महावीर जैन फिल्म्स ने संत कबीर के जीवन पर भव्य म्यूज़िकल ड्रामा 'कबीरा' बनाने का एलान किया है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे और संगीत तनिष्क बागची संभालेंगे। कबीर के दोहों को लोक, सूफी और क्लासिकल फ्यूज़न में पेश किया जाएगा। फिल्म 2027 में फ्लोर पर जाएगी लेकिन इसकी कास्टिंग अभी गुप्त रखी गई है।