सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर 48 दिन बाद हुए रिहा, रेप के आरोप में गए थे जेल
रेप के आरोप में 48 दिन से जेल में बंद सीतापुर (यूपी) से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने ज़मानत दे दी है और बुधवार सुबह उनकी रिहाई हुई। दरअसल, 17-जनवरी को राठौर पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें 30-जनवरी को गिरफ्तार किया गया।