सितंबर तिमाही में 61% बढ़ा मुनाफा तो आज BSE के शेयर 5% उछले
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों में बुधवार को 5% तक की तेज़ी दिखी। यह तेज़ी कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई जिसमें कंपनी ने ₹558 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 61% अधिक है। पिछले 5 वर्षों में इसने ₹1 लाख के निवेश को ₹41.87 लाख बना दिया।