सीतारमण ने कहा- टैक्स स्लैब पर राघव ने की सदन को गुमराह करने की कोशिश; उन्होंने दी प्रतिक्रिया

'आप' सांसद राघव चड्ढा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उनपर टैक्स रिलीफ को लेकर राज्यसभा को गुमराह करने का आरोप लगाने पर प्रतिक्रिया दी है। चड्ढा ने कहा है, "अपनी बात पर कायम हूं...₹12 लाख/वर्ष से ज़्यादा कमाते हैं तो पूरी कमाई पर टैक्स भरना होगा।" चड्ढा ने कहा था कि '₹12 लाख पर ज़ीरो टैक्स' सिर्फ रिबेट है।