संतरों की 'सुरक्षा गार्ड' बनी झांसी पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

झांसी (यूपी) में ट्रक पलटते ही 1500 किलोग्राम संतरे सड़क पर बिखर गए जिसके बाद राहगीरों ने संतरे लूटना शुरू कर दिए और फिर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। यह ट्रक बिहार जा रहा था और हादसे में ट्रक चालक व सहायक घायल हो गए। पुलिस ने संतरों की चोरी रोकने के लिए लोगों को खदेड़ा और सुरक्षा घेरा बनाया।