साथ के लिए शुक्रिया: मेडिकल इमरजेंसी के कारण हुई सर्जरी के बाद एआर रहमान से पूर्व पत्नी

संगीतकार एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा रहमान को हाल ही में मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद लीगल टीम ने सायरा की तरफ से एक बयान जारी कर उनके दोस्तों, शुभचिंतकों सहित एआर रहमान के लिए लिखा, "कठिन समय में साथ देने के लिए शुक्रिया।"