अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुलासा किया है कि वह पहले निर्देशक आदित्य धर के साथ एक फिल्म में काम करने वाले थे लेकिन यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका। 'कॉफी विद करण 9' में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर ने याद दिलाया कि दोनों की फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली थी।