सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी पर रोई थी, 'चन्ना मेरेया' मीम लगाया था: किच्चा सुदीप की बेटी

ऐक्टर किच्चा सुदीप की बेटी सान्वी सुदीप ने बताया है कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' देखने के बाद उन्हें ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​पर क्रश हो गया था। उन्होंने कहा, "जब सिद्धार्थ की शादी हुई तो मैं खूब रोई थी।" सान्वी ने कहा, "इस हद तक रोई थी कि मैंने 'चन्ना मेरेया' मीम तक इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगा दिया था।"