सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कैसे बेटी के जन्म के बाद बदल गया उनका पूरा शेड्यूल
ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया है कि बेटी के जन्म के बाद उनके खाने-पीने से लेकर सोने के टाइम का पैटर्न बदल गया है। बकौल मल्होत्रा, कभी-कभी रात के 3-4 बजे बेटी को फीडिंग कराना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बेटी का ख्याल उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ही रखती हैं और वह सपोर्टिंग ऐक्टर की तरह देखते रहते हैं।