यूपी के सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 102 जोड़ों की शादी कराई गई है। इनमें 81 हिंदू, 10 बौद्ध और 11 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। शोहरतगढ़ के कंदवा स्थित जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए समारोह में सभी का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ। हर जोड़े को सरकारी आर्थिक सहायता भी दी गई।