सुधीर चौधरी को डीडी के शो के लिए ₹15 करोड़/साल मिलने की डील पर सांसद ने उठाए सवाल

टीएमसी की राज्यसभा सांसद और पत्रकार सागरिका घोष ने पत्रकार सुधीर चौधरी को दूरदर्शन के शो के लिए ₹15 करोड़/साल मिलने की खबरों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "खबरें हैं कि उगाही जैसे आरोपों को लेकर तिहाड़ जेल जा चुके व्यक्ति को पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती साइन कर रहा है। यह करदाताओं का पैसा है।"