सोना ₹2,700 हुआ महंगा, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत हुई ₹1,23,300/10 ग्राम

ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को 99.9% शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत में ₹2,700 की बढ़ोतरी हुई और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,23,300/10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी की कीमत में भी ₹7,400 का इज़ाफा हुआ है और इसकी कीमत ₹1,57,400/किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई है।