सेना के अधिकारी की पत्नी पर जासूसी का आरोप, चीनी एजेंट को देती थी भारत की खुफिया जानकारी?
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के एक अधिकारी की पत्नी के खिलाफ शासकीय गोपनीयता अधिनियम और BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसके चीन से जुड़े लोगों समेत विदेशी खुफिया एजेंटों से संपर्क थे। हालांकि, अभी साबित नहीं हुआ है कि उसने कोई संवेदनशील जानकारी साझा की थी और उसे गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।