लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को समन भेजा है। 24 मार्च को एमपी/एमएलए कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी। राहुल के खिलाफ सीमा सड़क संगठन के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी।