सोने के गहनों को बैंक लॉकर में रखने की जगह अपनाइए यह ट्रिक, सुरक्षा के साथ मिलेगा मुनाफा
गहनों को अगर बैंक लॉकर में रखा जाए और लॉकर में चोरी हो जाए तो ग्राहक को केवल ₹3 लाख तक का मुआवज़ा मिलता है। हालांकि, बैंकों की गोल्ड मॉनेटाइज़ेशन स्कीम में गहनों पर सालाना 2.25-2.5% का ब्याज मिलता है। निवेश अवधि के अंत में उस वक्त की कीमत पर सोने की कीमत ब्याज समेत वापस पा सकते हैं।