भारत में सोने के दाम ऑल टाइम रिकॉर्ड पहुंचने के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है, "अब गरीब आदमी अपने आशीर्वाद स्वरूप शादी-ब्याह में अपनों को सोने की एक लौंग तक नहीं दे सकता है।" उन्होंने कहा, "क्या सोने के जमाखोरों के लिए बीजेपी सरकार में किसी के पास कोई ड्रोन, दूरबीन या बुलडोज़र नहीं है?"