inshorts

सोना लुढ़का तो क्यों बढ़ी Gold Loan कंपनियों की टेंशन?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट के कारण गोल्ड लोन कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है। दाम घटने से गिरवी रखे सोने की वैल्यू कम हो जाती है जिससे लेंडर्स का सेफ्टी मार्जिन घटता है और LTV (Loan-to-Value) अनुपात बिगड़ता है। ऐसी स्थिति में ग्राहक के डिफॉल्ट करने पर नीलामी से पूरी रकम वसूलना मुश्किल हो जाता है।