सोना तस्करी केस में फंसी अभिनेत्री रान्या राव ने कर्नाटक HC में दायर की ज़मानत याचिका
सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तार की गई अभिनेत्री रान्या राव ने 3 अधीनस्थ अदालतों द्वारा उनकी ज़मानत याचिका खारिज किए जाने के बाद ज़मानत के लिए मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। रान्या के वकील बीएस गिरीश ने हाईकोर्ट में ज़मानत याचिका दायर की है। रान्या को 3 मार्च को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।