सोनू निगम ने अंधेरी वेस्ट में खरीदी ₹17 करोड़ की 3 प्रॉपर्टी
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में ₹17 करोड़ में 3 कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी हैं। यह कुल 4,144.10 वर्ग फुट में फैली है। इसमें 4 पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। उन्होंने प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए ₹1.02 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी भरी। गौरतलब है कि यह डील 6 अगस्त 2026 को रजिस्टर हुई थी।