सोनू निगम ने 'बॉर्डर 2' के गाने पर जावेद अख्तर की दिवालियापन वाली टिप्पणी का दिया जवाब
'बॉर्डर-2' के 'संदेशे आते हैं' जैसे क्लासिक गानों के रीमेक बनाने के ट्रेंड को गीतकार जावेद अख्तर ने पहले 'बौद्धिक और रचनात्मक दिवालियापन' बताया था। इस पर सिंगर सोनू निगम ने कहा, "हां, जावेद सर बिल्कुल सही कह रहे हैं कि पुराने गानों को वापस लाना अच्छा नहीं है...अगर बॉर्डर एक सैनिक है तो 'संदेशे आते हैं' उसकी यूनिफॉर्म है।"