अभिनेता सोनू सूद और उनके बेटे ईशान सूद ने पनवेल (मुंबई) में ₹1.05 करोड़ की कीमत का प्लॉट खरीदा है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन के अनुसार, यह डील आधिकारिक तौर पर अक्टूबर 2025 में रजिस्टर हुई है। प्लॉट लगभग 0.065 हेक्टेयर में फैला हुआ है। अभिनेता ने इसके लिए ₹6.3 लाख की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस दी।