सोनू सूद ने अपने खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी होने की खबरों के बाद जारी किया बयान

लुधियाना (पंजाब) की एक अदालत द्वारा कथित धोखाधड़ी के मामले में अपने खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किए जाने की खबरों के बाद अभिनेता सोनू सूद ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है, "हमें एक थर्ड पार्टी से जुड़े मामले में माननीय न्यायालय द्वारा गवाह के रूप में बुलाया गया था जिससे हमारा कोई संबंध नहीं है।"