सैनिकों के अपमान के मामले में कोर्ट ने एकता कपूर के खिलाफ दिए पुलिस जांच के आदेश

मुंबई की एक अदालत ने पुलिस को प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ उनकी एक वेब सीरीज़ में भारतीय सैनिकों का कथित रूप से अपमान करने को लेकर दर्ज एक आपराधिक शिकायत की जांच करने का आदेश दिया है। शिकायत में एकता के अलावा उनके माता-पिता शोभा कपूर व जितेंद्र कपूर और ओटीटी प्लैटफॉर्म ऑल्ट बालाजी का भी नाम शामिल है।