inshorts

सोनाक्षी की होली की तस्वीरों में नहीं दिखे पति ज़हीर, ट्रोल होने पर दिया यह जवाब

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने होली मनाने की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके पति ज़हीर इकबाल नहीं दिख रहे हैं और वह अकेली दिख रही हैं। ट्रोल किए जाने पर सिन्हा ने जवाब दिया, "कमेंट्स में थोड़ा रिलैक्स करो। ज़हीर मुंबई में हैं और मैं शूट पर हूं इसलिए हम साथ में नहीं हैं। सिर पर ठंडा पानी डालो।"