सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीरें वायरल करने पर आर्यन दीपक जैन (दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री ने उसके खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई की अदालत ने उसकी गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए रिहा करने का आदेश दिया है। बकौल कोर्ट, जैन को दिल्ली में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए बिना मुंबई लाया गया।