सोनिया गांधी 'भारत की मां' हैं: कंगना की टिप्पणी पर सोनिया के समर्थन में उतरे सपा सांसद नदवी

समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को 'रहस्यमयी विदेशी नागरिक' कहने पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी 'भारत की मां' हैं।", उन्होंने आगे कहा, "सोनिया जी चाहतीं तो अपने वतन लौटकर आरामदायक ज़िंदगी जी सकती थीं लेकिन उन्होंने...यहीं रहने का फैसला किया...कंगना उनके दर्द को नहीं समझ सकतीं।"