दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की एक अदालत को बताया है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं लेकिन उस समय तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो चुका था। पुलिस के मुताबिक, सोनिया गांधी ने 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी। कोर्ट ने पुलिस को जांच पूरी करने के लिए समय दिया है।