सोनिया गांधी ने नरसिम्हा राव और मनमोहन को पीएम बनाया: दिग्विजय की टिप्पणी पर रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस-बीजेपी की तारीफ करने पर कहा कि दूरदराज़ के गांव से करियर शुरू करने वाले पीवी नरसिम्हा राव, सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा, "सोनिया ने मनमोहन सिंह जैसे अर्थशास्त्री को भी प्रधानमंत्री बनाया।" दिग्विजय ने कहा था कि आरएसएस-बीजेपी के ज़मीनी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनते हैं।