सोनिया-ममता मुलाकात पर कांग्रेस ने तोड़ी चुप्पी, TMC के विलय की अटकलों को बताया बेबुनियाद
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की मुलाकात को लेकर उठी राजनीतिक अटकलों के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा है कि बैठक पूरी तरह सौहार्दपूर्ण थी और मीडिया में चल रही कई खबरें गलत हैं। रिपोर्ट्स थीं कि कांग्रेस में टीएमसी के विलय पर चर्चा हुई थी।