सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट करने को लेकर केरलम में 85 वर्षीय बुज़ुर्ग पर दर्ज हुआ केस
केरलम के तिरुवनंतपुरम में 85 वर्षीय रवींद्रनाथन नायर के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने एक वॉट्सऐप ग्रुप में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं। एक कांग्रेस नेता की शिकायत पर 4 नवंबर को BNS और IT ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।