inshorts

संन्यास की दीक्षा लेने वालीं ममता कुलकर्णी ने किन चर्चित फिल्मों में किया था काम?

हाल ही में 24 साल बाद भारत लौटीं ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में महाकुंभ में संन्यास की दीक्षा ली है और उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की पदवी दी गई है। उन्होंने 'क्रांतिवीर', 'करण-अर्जुन', 'चाइना गेट', 'तिरंगा', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'घातक', 'बाज़ी', 'बेताज बादशाह' और 'वक्त हमारा है' जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय किया था।